काशीपुर, जुलाई 18 -- नानकमत्ता। श्री निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के प्रवक्ता एवं इंटरनेशनल एंटी खालिस्तान टेररिस्ट फ्रंट के प्रेसिडेंट स्वामी श्री गुरु सिमरन सिंह मंड शनिवार की सायं डेरा कार सेवा नानकमत्ता साहिब पहुंचे। डेरा कार सेवा परिसर मे पत्रकार वार्ता में कहा कि राम मंदिर में चोरी होना बहुत गलत बात है, भगवान का धन चुराना बहुत गलत बात है, भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे, पूरा देश इस घटनाक्रम को देख रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राम मंदिर चोरी में संलिप्त लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की। श्री गुरु सिमरन सिंह मंड ने कहा कि गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब ने देश में सुख शांति के लिए कामना की। यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी गए, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं किए; शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...