लखनऊ, जून 8 -- अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे के मसले पर सियासत तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर निशाना साधते हुए कहा है कि सपा मुखिया ने कभी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान नहीं किया। उनकी सोच बाबरवादी है। यह भी पढ़ें- अखिलेश की सोच बाबरवादी, राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर सपा चीफ की पोस्ट पर बरसे ब्रजेश पाठकब्रजेश पाठक की प्रतिक्रिया ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी उनके कोई शब्द नहीं निकले। अयोध्याधाम में जब भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी शांत रहे। प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी स्वागत नहीं किया। अखिलेश श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैलाकर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। वह माता...