राममंदिर ट्रस्ट में कृष्ण मोहन को महासचिव बनने से दलित खुश: निर्मल
लखनऊ, जुलाई 7 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। डा. आंबेडकर ट्रस्ट के अध्यक्ष और भाजपा एमएलसी डा. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा है कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में कृष्ण मोहन को अंतरिम महासचिव बनाए जाने से प्रदेश के दलितों में खुशी की लहर है। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि ऐसा चमत्कार मोदी-योगी राज में ही संभव था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए डा. निर्मल ने कहा कि इस निर्णय से मंदिरों में दलितों के प्रवेश में भारी इजाफा होगा और मंदिरों में यदा-कदा दलितों के प्रवेश को वर्जित किए जाने की सोच पर पूर्ण विराम लगेगा। इस निर्णय को अदभुत एवं चमत्कारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे न केवल राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी वरन देश में सकारात्मक संदेश जाएगा। यह भी पढ़ें- कृष्ण मोहन ने ही कराई थी राम मंदिर चढ़ावा चोरी की FIR, अब चंपत राय की जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.