हरिद्वार, जून 25 -- मिश्री मठ के प्रमुख शंकर करौली महाराज ने राममंदिर चंदा संग्रह को लेकर बड़ा बयान देते हुए विपक्ष पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया को दिए गए बयान में बताया कि "राममंदिर चंदा चोरी" को लेकर जो सवाल उठाए जा रहे हैं, वह विपक्ष की सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। करौली महाराज ने कहा कि जो लोग कभी मंदिर नहीं गए और जिन्होंने राममंदिर के लिए चंदा भी नहीं दिया, वे आज हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रहा है, लेकिन संत समाज इसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगा। यह भी पढ़ें- राममंदिर चंदा विवाद पर करौली महाराज का बड़ा बयान, विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने मे...