राममंदिर और बदरीनाथ के बाद एक और मंदिर में चोरी! नोट छिपाने वाला खुद सामने आया
हरिद्वार, जुलाई 15 -- राममंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद विश्वप्रसिद्ध बैकुंठधाम बदरीनाथ धाम में भी सोना-चांदी और नोट चोरी की घटना सामने आई। इन दोनों मामलों में राज्य सरकार और पुलिस की तरफ से ऐक्शन लिया जा रहा है। कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अब एक नया प्रकरण सामने आया है। हरिद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर में भी दान चोरी का आरोप लगा है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की सच्चाई क्या है? उत्तराखंड में मंदिरों के दान और उसकी पारदर्शिता को लेकर चल रही बहस के बीच हरिद्वार स्थित सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर के भीतर बैठा एक व्यक्ति अपनी कुर्ते की जेब में कुछ रखते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.