अयोध्या, जुलाई 10 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र शुक्रवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। प्रवास के दौरान वह राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही सुविधाओं तथा हाल ही में लागू की गई प्रशासनिक एवं प्रबंधन संबंधी नए व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेंगे। अयोध्या पहुंचते ही नृपेंद्र मिश्र ने राम जन्मभूमि परिसर का निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने निर्माणाधीन प्रवेश द्वार, परकोटा क्षेत्र, यात्री सुविधा केंद्रों और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

बैठक का आयोजन शुक्रवार को ही ट्रस्ट पदाधिकारियों और निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर्स ...