बांदा, अप्रैल 14 -- बांदा। बच्चों के साथ यौन शोषण के दोषी जेई रामभवन और उसकी पत्नी दुर्गावती की फांसी की सजा टलवाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में 17 मार्च 2026 अपील दायर की थी। इस मामले की सुनवाई 15 अप्रैल (बुधवार) को होगी। 20 फरवरी 2026 को दंपति को फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से दोनों मंडल कारागार बांदा में निरूद्ध हैं। चित्रकूट के सिंचाई विभाग से निलंबित हुए जेई रामभवन व उसकी पत्नी दुर्गावती को नवंबर 2020 में सीबीआई ने 33 बच्चों के साथ यौन शोषण करने व उनके पोर्न वीडियो 47 देशों में बेंचने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- मुझे शक है, आपका मुद्दा क्या है; अदालत में केजरीवाल और जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बीच की पूरी बहस इसी मामले में जेई व उसकी पत्नी को विशेष न्यायालय पॉक्सो के न्यायाधीश प्रदीप मिश्रा ने दंपति को ...