समस्तीपुर, मई 15 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किलोमीटर लंबे रामभद्रपुर थलवारा रेलखंड का गुरुवार को सीआरएम गुरू प्रकाश ने मोटर ट्रॉली के द्वारा निरीक्षण किया। इस दौरान संरक्षा आयुक्त (रेलवे), पूर्वी परिमंडल कोलकाता के साथ मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा व समस्तीपुर मंडल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रामभद्रपुर थलवारा रेलखंड दोहरीकरण कार्य का सीआरएस ने किया निरीक्षणनिरीक्षण और स्पीड ट्रायल निरीक्षण के उपरांत थलवारा से रामभद्रपुर स्टेशन के बीच विशेष ट्रेन के द्वारा 120 किलोमीटर की गति से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। इसके साथ ही उक्त रेलखंड पर अब ट्रेनों के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। इस बाबत समस्तीपुर रेल मंडल के पीआरओ ने बताया कि 38 किमी लंबे समस्तीपुर दरभंगा परियोजना...