वाराणसी, मई 24 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। नगर निगम की लापरवाही से पंचकोशी यात्री दूषित जल से आचमन के लिए मजबूर हैं। उनके तमाम बीमारियों का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है। मामला पंचक्रोशी परिक्रमा के चौथे पड़ाव शिवपुर में रामभट्ट तालाब का है। इसमें हफ्तेभर से मरी बकरी पड़ी है। अधिकारियों को जरा होश नहीं कि इसे निकलवाया जाए। अब तो उसका शव सड़ भी चुका है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंचकोशी यात्रा के दौरान भक्त रामभट्ट तालाब के जल से आचमन करते हैं। इसके बाद वे पांचवें पड़ाव की ओर बढ़ते हैं। तालाब का पानी दूषित होने से भक्तों के हैजा, डायरिया और टाइफायड समेत कई खतरनाक बीमारियों का शिकार होने का खतरा है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत के वार्ड नंबर छह के लोगों का हाल बेहाल, आक्रोश उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से अविलंब तालाब में मृत बकरी का शव बाहर...