आगरा, जनवरी 30 -- रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए उधना से अयोध्या कैंट के बीच एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह ट्रेन नंबर 09097/09098 यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर शुरू की जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन उधना से 10 फरवरी से लेकर 24 मार्च तक हर मंगलवार को रवाना होगी। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक के उत्पीड़न से तंग किशोरी ने की आत्महत्या, आरोपी व परिजन पर केस वहीं, अयोध्या कैंट से यह ट्रेन 11 फरवरी से 25 मार्च तक हर बुधवार को वापसी के लिए चलेगी। इस ट्रेन के चलने से उन यात्रियों को काफी फायदा होगा जो इन तारीखों के बीच सफर करने की योजना बना रहे हैं। ट्रेन का समय और डिब्बों की जानकारी इस ट्रेन के समय की बात करें तो यह उधना से मंगलवार सुबह 6:45 बजे निकलेगी। उसी रात 12:20 बजे यह ...