प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रामबाग स्टेशन पर विशेष अभियान चलाकर लोकल पानी की बोतलें बेचने वाले तीन लोगों को पकड़ा। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास से साउथ मलाका निवासी दिलीप गुप्ता को 36 अमानक पानी की बोतलें बेचते हुए पकड़ा गया।दूसरी ओर प्लेटफार्म संख्या-5 और 6 पर स्थित स्टॉल से 264 बोतलों के साथ अनिल कुमार जायसवाल और गोपाल केसरवानी को पकड़ा गया। इसके अलावा एक व्यक्ति ट्रेन संख्या 12792 में भी पानी बेचते हुए मिला। आरोपितों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 144 के तहत अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- रामबाग स्टेशन पर अमानक पानी बेचने पर तीन गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...