प्रयागराज, मई 29 -- प्रयागराज। शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए यूपी पावर कॉर्पोरेशन ने 45 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इस पैसे से रामबाग में 13, नैनी में 18, कल्याणी देवी में 4, करैलाबाग में 16, बमरौली में 17, मेयोहाल में 26 और टैगोर टाउन में 21 नए ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे। चीफ इंजीनियर प्रथम राजेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा 33 केवी की 9 नई लाइनें और 11 केवी की 23 लाइनें भी बनेंगी। दो उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। शहर में कुल 304 विकास कार्य कराए जाएंगे। यह काम पूरा होने के बाद शहर में बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की दिक्कत कम होगी। गर्मी में ओवरलोड से ट्रिपिंग की समस्या से भी राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...