प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने रामबाग सहित 34 स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। इन मशीनों के संचालन के लिए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों और उनके आश्रितों से आवेदन मांगे गए हैं। नियुक्ति दो वर्ष के लिए बोनस आधार पर होगी। इच्छुक आवेदक 22 अप्रैल 2026 तक फार्म डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि भरे हुए आवेदन 23 अप्रैल शाम पांच बजे तक जमा होंगे। कुल 96 एटीवीएम संचालक तैनात किए जाएंगे, जिससे यात्रियों को त्वरित टिकट सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...