बक्सर, मार्च 7 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामबाग मुहल्ले में शराब के नशे में हंगामा कर रहे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले भी वह इस मामले में पकड़ा जा चुका है। टाउन थाना की पुलिस ने बताया कि बीते गुरुवार की आधी रात सूचना मिली कि रामबाग मुहल्ले में एक आदमी शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ लिया गया। उसने शराब पी रखी थी। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में इसकी पुष्टि हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित पांडेय पिता स्व सुरेंद्र पांडेय बताया। वह रामबाग का ही रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक अमित पांडेय इसके पहले भी शराब पीने के मामले में कई बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ टाउन थाना में तीन मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...