रामबाग में नाला पर बनेगी एक किलोमीटर लंबी सड़क
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। रामबाग नाला के ऊपर एक किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। इसको लेकर निगम की अभियंत्रण शाखा की टीम ने स्थल निरीक्षण के साथ तकनीकी सर्वे का काम पूरा कर लिया है। रामबाग चौड़ी पुलिया से लेकर बीएमपी छह तक नाले की कुल लंबाई 1020 मीटर है। इसके ऊपर 35 फीट तक चौड़ी सड़क बनेगी। इससे शहर के बड़ी आबादी को फायदा होगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ खर्च होने का अनुमान है।स्थानीय वार्ड पार्षद मो. सैफ अली द्वारा इस मामले को उठाए जाने पर नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह ने स्थल निरीक्षण और सर्वे को लेकर निर्देश दिए थे। इसके बाद एसडीओ (सहायक अभियंता) राकेश कुमार व कनीय अभियंता सूर्य नारायण झा के साथ अन्य कर्मियों ने पूरे नाला व संबंधित इलाके का जायजा लिया। अब इंजीनियर तीन मॉडल के साथ एस्टीमेट बना रहे हैं। इसमें नाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.