शाहजहांपुर, मार्च 28 -- ददरौल। मिश्रीपुर स्थित रामबाग गौशाला में शुक्रवार को रामनवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान आयोजित मेले में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और दिनभर धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। सुबह से ही रामलला के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी रही। गौशाला परिसर में गायों का विशेष श्रृंगार कर गुड़ व लापसी का भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने गौ-सेवा कर पूजा-अर्चना की। सराय काईया से निकली राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न की झांकियां मंदिर पहुंचीं और देर रात तक आतिशबाजी का आयोजन हुआ। मेले में झूले, खिलौनों की दुकानें और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.