आरा, जनवरी 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि । व्यवहार न्यायालय के हॉल में अधिवक्ता रामबली चौबे की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश मिश्र ने की। मौके पर अधिवक्ताओं ने स्व चौबे के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। इस अवसर पर उनके सुपुत्र भारत भूषण चौबे की ओर से मल्यार्पण किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई। बार एसोसिएशन के सचिव मनमोहन ओझा ने कहा कि स्व चौबे जूनियर अधिवक्ताओं को आगे बढ़ाने में हमेशा अग्रणी रहते थे। पूर्व जिला लोक अभियोजक नागेश्वर दुबे ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अपने कार्यों के प्रति अत्यंत सजग और संवेदनशील थे। अधिवक्ता अरविंद कुमार तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि वे हमेशा गरीबों का केस निःशुल्क लड़ा करते थे। उपाध्यक्ष चंदेश्वर राय एवं अन्य व...