रामफल मंडल को मिले शहीद का दर्जा
दरभंगा, अगस्त 31 -- दरभंगा। स्व. रामफल मंडल को शहीद का दर्जा देने व लनामिवि में उनके नाम पर अकादमिक चेयर की स्थापना करने की मांग को लेकर डॉ. अरुण कुमार मंडल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर निवासी रामफल मंडल ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए शहादत दी थी। डॉ.मंडल ने कहा कि इस प्रकार के अकादमिक चेयर की स्थापना से समकालीन व उत्तरवर्ती पीढ़ियों को उस शहीद की जीवन यात्रा तथा शहादत के विषय में विस्तार से जानने व समझने के अवसर मिलेंगे। उज्ज्वल कुमार ने कहा कि ऐसे चेयर से समय-समय पर प्रख्यात विद्वानों के अकादमिक उद्बोधन से युवाओं को राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित किया जाता है। विधायक ईश्वर मण्डल ने कहा कि ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.