रामफली हत्याकांड के दो आरोपी फरार
गौरीगंज, जून 21 -- अमेठी। बीते बुधवार की रात कोतवाली क्षेत्र के दलशाहपुर गांव में मकान के छज्जे के विवाद में हुई रामफली पाल की हत्या के मामले में नामजद दो आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। मृतक के पुत्र सुनील पाल की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य दो आरोपियों की तलाश में लगाई गई पुलिस टीमों को अब तक सफलता नहीं मिली है। बीते शनिवार को मृतक के घर आए समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए न्याय दिलाने की बात कही थी। एसएचओ अमेठी श्रीराम पांडेय ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.