मुजफ्फरपुर, जून 11 -- सकरा। सकरा मंसूरपुर गांव स्थित शहीद यादगार समिति कार्यालय में गुरुवार को महान स्वतंत्रता सेनानी रामप्रसाद बिस्मिल को जयंती पर याद किया गया। समिति के अध्यक्ष सोहन लाल आजाद ने कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल अद्भुत साहस, अटूट देशभक्ति और महान त्याग के प्रतीक रहे। वे काकोरी ट्रेन कांड के प्रमुख नायक और सरफरोशी की तमन्ना जैसी अमर पंक्तियों के रचयिता थे। इस मौके पर मदन बैठा, प्रदीप कुमार पोद्दार, रेणु देवी, आयुषी भारती, रूबी कुमारी, आदित्य राज आदि थे। यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी बिस्मिल को जयंती पर किया याद यह भी पढ़ें- क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल की जयंती पर याद किए गए बलिदान यह भी पढ़ें- बिस्मिल जयंती पर अमर बलिदानियों को किया नमन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...