आगरा, नवम्बर 27 -- प्रयागराज में गुरुवार को महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अक्तूबर माह के सर्वश्रेष्ठ 16 रेलकर्मियों को सम्मानित किया। अक्तूबर माह के लिए आगरा रेल मंडल के लोको पायलट रामप्रकाश सिंह व सहा. लोको पायलट राजू सिंह कुशवाह को सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का पुरस्कार दिया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पांच अक्तूबर को रामप्रकाश सिंह व राजू सिंह गाड़ी सं. 11841 को लेकर आगरा कैंट के प्लेटफार्म नं.-5 पर पहुंच रहे थे। तभी उन्हें इंजन के अंडरफ्रेम से दुर्गंध आती महसूस हुई। जांच में एक्सल बाक्स नं. 10 का तापमान 202 डिग्री पाया गया। तुरंत इंजन को ट्रेन से काटा गया। शेड में जांच करने पर पता चला कि इंजन के एक्सल बाक्स के आउटर रेसर स्लैक एवं कॉनिकाल के बोल्ट लूज थे। जिससे गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.