बरेली, मई 2 -- बहेड़ी। रामपुर में हुए हादसे में जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती घायल हो गईं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हादसे में रामपुर की एक बालिका और दो महिलाएं की मौत हो गई है। जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती थाना शहजाद नगर के पैगंबरपुर के कृष्ण पाल की बहू की अस्थि विसर्जन कर हरिद्वार से लौट रही थी। कार में कृष्ण पाल की पत्नी लज्जावती, उसकी भाभी पूजा, सौरभ, सुभाष और बच्चे भूरी, अंश सवार थे। रामपुर के भमरीवा के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पूजा, लज्जावती समेत बालिका कुमुद की मृत्यु हो गई। जबकि जिला पंचायत सदस्य संतोष भारती समेत कई लोग घायल हो गए। संतोष भारती का इलाज बरेली के एक अस्पताल में चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.