गंगापार, दिसम्बर 20 -- यमुनापार के करछना तहसील अन्तर्गत रामपुर गांव के पास वर्षों से संचालित गिट्टी प्लांट से उड़ने वाली धूल, मिट्टी और धुएं ने ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सांस संबंधी बीमारियों से परेशान ग्रामीणों ने प्लांट को तत्काल बंद कराने की मांग को लेकर शनिवार को एसडीएम करछना को ज्ञापन सौंपा। करछना क्षेत्र के रामपुर हल्दी रामपुर गांव के समीप कई वर्षों से संचालित गिट्टी प्लांट ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। प्लांट से लगातार उड़ने वाली धूल, मिट्टी और धुएं के कारण आसपास के गांवों में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं कई लोग खांसी, दमा और आंखों में जलन जैसी बीमारियों से पीड़ित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.