रामपुर, जून 4 -- रामपुर। शासन ने गुरुवार को प्रदेश के कई पीपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस दौरान रामपुर के स्वार सीओ अतुल कुमार पांडेय को सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा सीओ टांडा कीर्ति निधि आनंद को गोरखपुर, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार को मथुरा भेजा गया है। जबकि, मथुरा से प्रीतम पाल सिंह को रामपुर, गाजियाबाद से सीओ अभिषेक श्रीवास्तव को रामपुर और उन्नाव से सीओ सोनम सिंह को रामपुर भेजा है। इसके अलावा पंकज पंत को शाहजाहंपुर से रामपुर भेजा गया है। उधर,पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने दो थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। पटवाई थाना प्रभारी नरेश कुमार को मिलक खानम भेजा गया है। यह भी पढ़ें- रामपुर में एसओ मिलक खानम निशा खटाना लाइन हाजिर जबकि,मिलक खानम प्रभारी निशा खटाना को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर,अपर...