रामपुर, जून 10 -- रामपुर। बुलंदशहर पुलिस द्वारा हनी ट्रैप गिरोह का खुलासा किए जाने के बाद रामपुर पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। गिरोह के तार रामपुर से जुड़ने और सैफनी के दो भाइयों के साथ भी घटना होने की जानकारी सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी शाहबाद के नेतृत्व में की जा रही है। जानकारी के अनुसार 14 मई 2026 को बुलंदशहर पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गिरोह का सरगना ओंकार सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी जोलपुर की मड़ैया, थाना पटवाई भी शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया था कि गिरोह लोगों को अपने जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और आर्थिक लाभ उठाने का काम करता था। मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब जांच के दौरान र...