रामपुर, अक्टूबर 22 -- Akhilesh Yadav In Rampur: रामपुर जेल में बंद आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा को शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा आजम खान और उनके शैक्षिक प्रयासों को निशाना बना रही है। मीडिया ने जब सवाल किया कि विधानसभा चुनाव में सपा रामपुर से किसे उम्मीदवार बनाएगी? इस पर अखिलेश भड़क गए, बोले क्यों बताऊं। लिस्ट जारी होगी तो पढ़ लेना। जिला जेल में आजम से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने सत्ताधारी दल पर रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इतिहास में किसी भी सरकार ने किसी शैक्षिक संस्थान को इतना नुकसान नहीं पहुंचाया है। अखिलेश यादव ने कहा, आजम खान ने शिक्षा को लेकर जो सपना देखा है उसे सपा पूरा ...