रामपुर, मार्च 31 -- रामपुर। पीसीएस का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें रामपुर की अंशिका, नेहा, राहुल और रोहित ने सफलता अर्जित की है। रोहित का चयन बीडीओ पद के लिए हुआ है जबकि, बाकी तीनों का नायब तहसीलदार पद के लिए चयन हुआ है। मूल रूप से नगर पंचायत सैफनी निवासी अंशिका शर्मा वर्तमान में सिविल लाइंस क्षेत्र के आगापुर रोड विकास नगर में रहती हैं। इन्होंने उत्तर प्रदेश पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशिका ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में नायव तहसीलदार पद पर तीसरी रैंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अंशिका एक राजस्व विभाग से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके पिता विष्णु शर्मा तहसील मिलक में राजस्व निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनके भाई अनुभव वशिष्ठ तहसील शाहबाद में लेखपाल तथा भाभी शिल्पा शर्मा तह...