मुजफ्फर नगर, जून 11 -- मुजफ्फरनगर। रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह का नगर आगमन पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य मुफ्ती जुल्फीकार के आवास पर स्वागत किया। सांसद ने सपा और सामाजिक संगठन के नेताओं से मुलाकात की। सांसद मोहिबुल्लाह ने देश में फैली नफरत और भेदभाव को मिटाकर सभी धर्मों के लोगों से एकजुटता और सौहार्द के साथ देश को मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर सपा नेता मुफ्ती जुल्फीकार, अब्दुल्ला राणा, फलाह-ए-इंसानियत के अध्यक्ष कारी खालिद और साजिद हसन ने कहा कि मुस्लिम समाज असुरक्षा और भेदभाव का सामना कर रहा है। नेताओं ने सांसद से इन मुद्दों और उत्पीड़न के खिलाफ संसद में मजबूती से आवाज उठाने की मांग की। यह भी पढ़ें- रामपुर सांसद का स्वागत, संसद में आवाज उठाने की मांग इस दौरान सपा नेता नासिर खान, मौलाना फ...