मुरादाबाद, अप्रैल 11 -- रफात पुरा स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम में श्री बालाजी जन्मोत्सव में शनिवार को दिनभर धार्मिक आयोजनों की धूम रही। सुबह रामायण के अखंड पाठ का विश्राम दिया गया। राम पुर रोड से सवामणि की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु बालाजी के जयकारे लगाते और बाजे की धुन पर नृत्य करते रहे। यात्रा को बालाजी धाम पहुंचकर विश्राम दिया और बालाजी को भोग लगाया। महंत राजू महाराज ने बालाजी का श्रृंगार किया। इसके बाद श्री बालाजी का संकट हरण यज्ञ किया गया। मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान से आए दादा गुरु महाराज भी शामिल रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रात में बालाजी का दरबार सजाया गया और भजन संध्या हुई। हरियाणा से आए मुकेश शर्मा एवं हापुड़ से आए संजू पागल ने भजनों के माध्यम से बालाजी का गुणगान किया। अंत में गुरु महाराज की आरती के ...