रामपुर रोड से नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण
हल्द्वानी, मई 19 -- हल्द्वानी। नगर निगम ने मंगलवार को रामपुर रोड में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान फुटपाथ और सड़क पर रखे सामान को जब्त किया गया। इसके साथ ही 12 के चालान काट कर उनसे 51 सौ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। सड़क और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। रामपुर रोड में चलाए गए अभियान के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र में बिक्री के लिए सामान रखे जाने पर उसे जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही चालानी कार्रवाई कर जुर्माना जमा कराया गया। यहां नगर निगम के ईश्वरी पंत, अंकुर सहित निगम के कार्मिक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.