गोड्डा, अप्रैल 10 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के माल रामपुर गांव में 25 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीरज कुमार पंजियारा (पिता- इंद्रदेव यादव) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का सबसे छोटा सदस्य था। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। बड़े भाई के बाहर रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उसी पर थी। उसकी शादी की भी बातचीत चल रही थी, जबकि बहन अविवाहित है। बताया जाता है कि नीरज कुमार हाल ही में बीएड की परीक्षा देकर ग्वालियर से अपने गांव लौटा था। मृतक और गिरफ्तार व्यक्ति के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इस संबंध में मृतक के परिजनों द्वारा पूर्व में थाना में आवेदन भी दिया गया था, जिस पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जा रही थी। होली के आसपास भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी औ...