रामपुर, अप्रैल 21 -- रामपुर। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसली का प्रशासन ने मुआवजा बांट दिया है। जिले भर में 235 किसानों को 23.83 लाख की राहत राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने राजस्व विभाग की टीमों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल सर्वेक्षण कराया था और क्षति का यथार्थ आंकलन करने को कहा था। इसके आधार पर पात्र किसानों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराई गई। जनपद की समस्त तहसीलों के कुल 235 प्रभावित किसानों को Rs.23,83,082 (तेईस लाख तिरासी हजार बयासी रुपये मात्र) की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- आपदा प्रभावित किसान मुआवजा के लिए 5 मई तक कर सकते हैं आवेदन यह राशि शासन द्वारा निर्धारित एसडीआरएफ मानकों के अंतर्गत पूर्ण पारदर्शिता एवं समयबद्धता...