भभुआ, अप्रैल 24 -- कृषि विभाग की ओर से निबंधन रद्द किए गए किसानों को नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ, भितरीबांध 20 व बेलांव में दो जगह लगी आग जिला प्रशासन अभियान चलाकर पराली नहीं जलाने के लिए कर रहा है जागरूक खेत को जल्द खाली कर फसल लगाने के चक्कर में नष्ट कर रहे मिट्टी की उर्वरा शक्ति (पेज तीन की लीड खबर) रामपुर, एक संवाददाता। पराली (फसल अवशेष) जलाने के मामलों में सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। खेतों में पराली जलाने वाले किसानों की पहचान की जा रही है और उन पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। रामपुर प्रखंड में बुधवार को 22 स्थलों पर आग लगी। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि 20 भितरीबांध जंगल और बेलांव में दो जगह लगी है। सैटेलाइट के माध्यम से 22 फायर प्वाइंट चिन्हित किया गया है। चिन्हित किसानों का निबंधन रद्द कर दिया गया है। हालांकि नौहट्टा, पछेहर...