रामपुर, अप्रैल 15 -- बिलासपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। कोटरा से साहूनगला तक लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में थी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे ग्रामीणों का संपर्क मुख्य मार्गों से लगभग कट जाता था। यह भी पढ़ें- 35 किमी के 14 मार्गों का कराया जाएगा नवनिर्माण नई सड़क बनने से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। यहां आरसीसी बॉक्स का कंफर्ट बॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.