रामपुर, मार्च 2 -- होली के त्योहार पर शहरवासियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर पालिका ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी पंपों पर लगाए गए 18 जनरेटर के माध्यम से पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। सोमवार को होली पूजन तथा बुधवार को रंगोत्सव को देखते हुए पालिका प्रशासन ने शहर के सभी होलिका दहन स्थलों पर चूना छिड़काव कराया है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक होलिका दहन स्थल पर एक सफाई कर्मी तैनात किया गया है, ताकि स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे। नगर पालिका कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पानी या साफ-सफाई संबंधी समस्या होने पर नागरिक कंट्रोल रूम में सूचना दे सकते हैं। पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए सभी ट्य...