रामपुर, फरवरी 23 -- टांडा थाना क्षेत्र में में ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार चार छात्रों को रौंद दिया। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि,दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों छात्रों के शवों को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चारों छात्र एक ही बाइक पर सवार थे। चारों हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए टांडा के सनराइज इंटर कालेज जा रहे थे। पुलिस के अनुसार अरुण सैनी निवासी लाइन पार मुरादाबाद और मनु चौहान निवासी फत्तावाला की मौत हो गई है। जबकि,विनीत और विनय शर्मा निवासी फत्तावाला घायल हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.