रामपुर, अप्रैल 21 -- बिलासपुर। प्रशासन ने सोमवार तड़के कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दो दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। यह भी पढ़ें- एकारी टोला में धार्मिक स्थल क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.