रामपुर, मार्च 28 -- लगातार हो रही बिजली कटौती से आम उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। शहर में रोजाना तीन से चार घंटे बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि दिन हो या रात, किसी भी समय बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। बार-बार ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के ज्वालानगर, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, सिविल लाइंस, शाहबाद गेट, नवाब गेट आदि क्षेत्रों में दिन-रात तीन से चार घंटे की कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिन में चीनी मांझे से लाइन में फॉल्ट की बात कही जाती है, जबकि रात में भी फॉल्ट के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली संकट ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। घरों में पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई और छोटे कारोबार प...