रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। अवैध खनन को डंप करने और बढ़ावा देने के आरोपों में अक्सर फंसने वाले स्टोन क्रशरों पर शासन-प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को खान अधिकारी ने टांडा तहसील क्षेत्र में स्थापित स्टोन क्रसरों की जांच की। रामपुर अवैध खनन के लिए बदनाम है। सरकारें बदलती रहीं लेकिन, अवैध खनन के कारोबार से जुड़े लोग नदियों का सीना चीरते रहे। यूं तो पीलाखार से लेकर भाखड़ा, रामगंगा और सैंजनी सभी नदियों में अवैध खनन होता है लेकिन, कोसी में सर्वाधिक खनन होता है। स्वार, मसवासी, दढ़ियाल क्षेत्र सर्वाधिक बदनाम हैं। कई बार यहां बड़ी-बड़ी कार्रवाई भी हो चुकी हैं लेकिन, उत्तराखंड सीमा से लगे इन क्षेत्रों का अवैध खनन नहीं रुक पाया। जिसकी बड़ी वजह नदी के आसपास सीमा पर लगे स्टोन क्रशर हैं। रामपुर की नदियां पत्थर नहीं उगलतीं, बावजूद इसके जनपद में कोसी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.