रामपुर, मई 1 -- रामपुर। केमरी थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बी-फार्मा के एक छात्र की जान चली गई। ग्राम सिमरा निवासी पच्चीस वर्षीय अरविंद बिलासपुर के एक अस्पताल में प्रशिक्षु के रूप में काम कर रहा था। वह गुरुवार की देर शाम ड्यूटी से घर लौट रहा था जब उसकी बाइक मयूडी और जिवाई जदीद के बीच अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरविंद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और परिवार की आर्थिक मदद करता था, जिससे परिवार में गहरा शोक है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग सड़क हादसे में दो की मौत, सात जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...