सीवान, दिसम्बर 20 -- बसंतपुर। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान रामपुर गांव निवासी कांति देवी (37) पत्नी काशीनाथ प्रसाद के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, कांति देवी सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन तत्काल उन्हें बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सीवान में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...