सुल्तानपुर, फरवरी 12 -- सुलतानपुर, संवाददाता। रामपुर जिला पंचायत परिसर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या करने से वकीलों में आक्रोश है। रामपुर बार एसोसिएशन के आह्वान पर कई पड़ोसी जिलों में हड़ताल रही। जिले के वकीलों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी और घटना की निन्दा की। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अयूब उल्ला खान ने घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रदेश में अधिवक्ताओं का उत्पीड़न और वकीलों के प्रति सरकार के उपेक्षित रवैए की आलोचना की। अरविन्द सिंह राजा ने सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा कानून बनाने और लागू करने की मांग दोहराई। सुधांशु श्रीवास्तव ने वकीलों की सुरक्षा पर चिन्ता जताई और उनसे संयम बरतने का आह्वान किया। अशोक मिश्र ने हत्यारोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उधर बार अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह की अगुवाई में वकीलों ने मृत अधिवक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.