रामपुर में रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दरोगा की मौत
रामपुर, अगस्त 20 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहजादनगर थाने में तैनात दरोगा सुभाष चंद्र(50) की मौत हो गई। हादसा रेडिको खेतान के सामने उस समय हुआ, जब वह जिला अस्पताल से जरूरी काम निपटाकर बाइक से वापस थाने लौट रहे थे। उनकी बाइक को रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। मूल रूप से हरदोई जिले के थाना पाली के ग्राम दिनेका माफी के रहने वाले और वर्तमान में परिवार के साथ रह रहे बरेली के थाना कैंट के नकटिया गोकुल निवासी सुभाष चंद 1992 बैच में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह पिछले करीब डेढ़ वर्ष से शहजादनगर थाने में तैनात थे। इससे पहले वह धमोरा पुलिस चौकी के प्रभारी रह चुके थे। बुधवार को वह जिला अस्पताल में एक मेमो संबंधी कार्य के लिए आए थे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.