रामपुर, जून 25 -- बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे गांव डिबडिबा की सेठी कॉलोनी में मकान निर्माण के खर्च को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई अरविंद साहनी (22) की मौत के मामले में पुलिस ने बड़े भाई और भाभी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी पूजा साहनी की तहरीर पर दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके पति ने बड़े भाई सरवन साहनी के साथ मिलकर नया मकान बनवाया था। 19 जून की रात निर्माण खर्च को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि सरवन साहनी और उसकी पत्नी ने अरविंद के साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने पहले उसका गांव में उपचार कराया, लेकिन 22 जून की रात हालत बिगड़ने पर उसे उत्तराखंड सीमा स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ हर...