रामपुर, मई 21 -- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। ग्राम्य विकास विभाग के तहत मार्च 2026 तक जनपद रामपुर में रोजगार सृजन का आंकड़ा अपने निर्धारित लक्ष्य को मीलों पीछे छोड़ गया है। वित्तीय वर्ष के लिए तय 28.60 लाख मानव दिवस के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष मार्च 2026 तक 39.96 लाख मानव दिवस का सृजन किया गया, जो लक्ष्य का शानदार 139.72 प्रतिशत है। इस अवधि में कुल 0.96 लाख (96 हजार) ग्रामीण परिवारों को रोजगार से जोड़ा गया, जिससे समावेशी विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बड़ी ताकत मिली है। महिलाओं और अनुसूचित जाति की मजबूत भागीदारी

योजना का महत्व योजना के तहत समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने पर खास जोर दिया गया है। कुल सृजित रोजगार...