रामपुर, मई 26 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में राम-रहीम पुल पर मंगलवार रात बाइक सवार युवक को गोली मार दी। युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो लोगों ने घटना को अंजाम दिया। गोली चलने की सूचना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया है। उधर, जानकारी होते ही एसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- बीच रास्ते में रोककर युवक पर बोला जानलेवा हमला, हालत गंभीर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव निवासी सत्यवीर अपने दो साथियों कैलाश व सुमित के साथ मंगलवार की रात करीब आठ बजे बाइक से कहीं जा रहे था। जैसे ही वह बा...