रामपुर, अप्रैल 27 -- अप्रैल माह के आखिरी दिनों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। रविवार 26 अप्रेल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहा। भीषण गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है। अब कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक खुलेंगे। यह भी पढ़ें- नोएडा में तपती गर्मी का असर, स्कूल टाइमिंग बदली; सुबह जल्दी लगेंगी क्लासेस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...