रामपुर, अप्रैल 3 -- रामपुर। अपनी बुआ के घर न्यूजीलैंड से आई एक विवाहिता रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने दर्ज कराई गुमशुदगी में कहा है कि उनके बेटे की 28 वर्षीय पत्नी 12 जनवरी को न्यूजीलैंड से केमरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। इसके बाद वह अपने मायके से 20 मार्च को नगर के एक मोहल्ला निवासी अपनी बुआ के घर पहुंची। इसके बाद वह कहीं अचानक लापता हो गई है। वह लोग अपनी पुत्रवधू को लगातार खोज रहे हैं, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने मामले की गुमशुदगी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घटना की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.