रामपुर, जून 20 -- जनपद में रविवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) की सभी तैयारिया जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को दोपहर बाद परीक्षा होगी। यह भी पढ़ें- नीट पुनर्परीक्षा: 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी परीक्षा, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेशपरीक्षा की गोपनीयता और शुचिता जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं शुचिता बनाए रखने के लिए सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ-साथ विद्युत, पेयजल, स्वच्छ शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया कि परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन क...