रामपुर, दिसम्बर 26 -- क्रिसमस का पर्व गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्मदिवस पर विशेष प्रार्थना की गई। शहर भर से लोग चर्च में कैंडल लगाने पहुंचे। क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। लोगों ने एक दूसरे को उपहार भी भेंट किए। शहर के कलक्ट्रेट स्थित सेंट जोसेफ कैथोलिक चर्च और आंबेडकर पार्क स्थित मैथोडिस्ट चर्च, सॉल्वेशन आर्मी चर्च में रात 12 बजे प्रभु यीशु के जन्म लेते ही प्रार्थना शुरू हो गई। मेरी क्रिसमस की गूंज चारों ओर सुनाई दी। इसके बाद से खुशियां मनाने का दौर शुरू हो गया। लोगों ने प्रभु के जन्म की खुशी पर आतिशबाजी भी की। प्रार्थना में प्रभु यीशु की महिमा का गुणगान किया गया। बाइबिल के वचन पढ़े गए एवं मसीह के संदेश को पढ़कर सुनाया गया। फादर ने कहा कि ईसा मसीह ने दुनिया को शांति...